nayaindia Jharkhand Congress Dr Rameshwar farmers Sarvajan Pension सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : डॉ रामेश्वर उरांव
झारखंड

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं : डॉ रामेश्वर उरांव

ByNI Desk,
Share

रांची। झारखण्ड सरकार के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव (Dr Rameshwar) ने प्रदेशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उनके साथ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने नूतन वर्ष की समस्त राज्यवासियों को सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इन नेताओं ने इसके अलावा राज्य के सभी कांग्रेस नेताओ एवं कार्यकर्ताओं को भी नये वर्ष की शुभकामनाएं दी है।

डा. उरांव ने कहा पिछले साल 2022 में झारखण्ड कई कदम आगे बढ़ा है और काफी कुछ झारखण्ड के लोगों को हासिल हुआ है, इसके लिए मैं राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं। डा. उरांव ने कहा कि नव वर्ष प्रारंभ हो रहा है,सरकार की ओर से, मेरी ओर से एवं कांग्रेस पार्टी की ओर से झारखंड के सभी नर-नारी, बच्चे वृद्ध सबको शुभकामनाएं हैं, सबका जीवन सुख एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो, बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण करें, पुरुष और महिला अपने काम को बेहतर ढंग से निष्पादित करें। उन्होंने कहा हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) की सरकार ने किसानों को अभी सूखा राहत (drought relief) दिया है, किसान (farmers) बढ़िया तरीके से उसका सदुपयोग करें। सर्वजन पेंशन (Sarvajan Pension) सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है,लाखों लोगों को इसमें लाभ पहुंचा है,कुछ लोग इससे छूटे हुए भी हैं उनको मेरी सलाह होगी कि इस योजना से जरूर फायदा उठावें।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने नववर्ष की राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में 2024 के चुनौतियों का मुकाबला करने का संकल्प लेना है एवं सभी कांग्रेस जनों सेअनुरोध किया की 2023 संगठन की मजबूती का वर्ष हो।

कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा प्रदेश में भाईचारा समृद्धि व समावेशी विकास को आगे बढ़ाने में कांग्रेस जन संकल्पित होकर कार्य करेंगे और तभी हम राहुल गांधी के सपनों को साकार कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा 2023 युवाओं का वर्ष होगी,जिस मजबूती के साथ सरकार में एक लाख से अधिक रिक्तियों को भरने का संकल्प मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिया है उसमें कोई शक नहीं कि यह वर्ष युवाओं के लिए समर्पित होगा। इसके पूर्व कांग्रेस नेता आलोक दूबे, किशोर शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता ने वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के बरियातू स्थित आवास पहुंचकर नये वर्ष की बधाई दी एवं पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंट किया। (वार्ता)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें