Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

डिंडोरी में पिकअप पलटने से 14 की मौत

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले (Dindori District) में सवारी वाहन के पलटने से 14 लोगों के मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावितों की मदद का ऐलान किया है। गुरुवार सुबह बिछिया थाना क्षेत्र में एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। Pickup Accident 14 Killed

हादसे की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अमाही देवरी गांव के लोग मंडला जिले के मसूर घोघरी गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और जब वे वहां से लौट रहे थे, तो उनका पिकअप वाहन (Pickup Vehicle) पलट गया और कई फीट नीचे खेत में जा गिरा।

क्षेत्रीय विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने बताया है कि हादसे का शिकार हुए लोग मेरे विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के हैं। हादसे में 14 लोगों की मौत हुई है। राज्य के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना (Accident) में अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हाेंने जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके डिंडोरी पहुंचीं और प्रभावित परिवारों (Family) को ढांढस बंधाया। साथ ही सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सहायता के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें:

‘वर्क एनर्जी’ मोड में लौट रही हैं प्रियंका चोपड़ा

भारतीय रॉकेट पर चीनी झंडे से विवाद

अब पैनल में दिल्ली की पसंद के लिए धड़कन

Exit mobile version