nayaindia Madhya Pradesh Youth Congress President Vikrant Bhuria Arrested मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया गिरफ्तार
सर्वजन पेंशन योजना
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया गिरफ्तार

ByNI Desk,
Share

झाबुआ। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) युवक कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) को आज भोपाल पुलिस द्वारा झाबुआ में उनके गोपाल कालोनी (Gopal Colony) स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार (Arrested) कर भोपाल ले जाया गया। जीआरपी भोपाल के सूत्रों के अनुसार एक दिन पूर्व दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन को भोपाल में हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway Station) प्लेटफार्म नंबर एक पर बिना घोषणा के विक्रांत भूरिया एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अघोषित रूप से रोककर रेल यात्रा को बाधित कर यात्रियों की यात्रा में व्यवधान डाला गया था। इसके उपरांत जीआरपी थाना (GRP Station) हबीबगंज मेें आईपीसी धारा 143, और रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 144, 147 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- http://अमेरिका में चॉकलेट फैक्ट्री में धमाके में पांच की मौत

उसके पालन में न्यायालय के आदेशानुसार विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की गयी है। आज सुबह तीन वाहनों से भोपाल पुलिस भारी पुलिस बल के साथ विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार करने उनके निवास स्थान पर पहुंची, जहां पर बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) की गिरफ्तारी का विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने विक्रांत भूरिया को गिरफ्तार कर अपने साथ गाडी में बैठाकर ले जाने में सफलता प्राप्त की। विक्रांत भूरिया झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के सुपुत्र है। विक्रांत भूरिया ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा कि भोपाल पुलिस उन्हें झाबुआ से गिरफ्तार कर भोपाल ले जा रही है। कांग्रेसी गिरफ्तारी से डरते नहीं है। कांग्रेस के लोगों ने देश की आजादी में जेलों में अपनी जिन्दगियां गुजार दी है। हम पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सेना है। गांधी के साथ हमारी लडाई युवाओं और देश की लडाई है, जो की जारी रहेगी। भाजपा हम पर चाहे कितने ही जुल्म क्यों न ढहाए। (वार्ता)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + eleven =

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें