मध्य प्रदेश

MP News : गरीबों को 25 किलो अनाज निशुल्क मिलेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ByNI Desk,
Share
MP News : गरीबों को 25 किलो अनाज निशुल्क मिलेगा : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल | मध्य प्रदेश में कोरोना के गहराए संकट के बीच गरीब परिवार (Poor families) के प्रति व्यक्ति के मान से तीन माह के लिए 25 किलो निशुल्क अनाज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा है कि गरीब परिवारों (Poor families) को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क दिये जाने वाले खाद्यान्न के साथ ही केन्द्र सरकार (Central Government) से प्राप्त 10 किलो खाद्यान्न का वितरण भी किया जाए। इस तरह परिवार के प्रत्येक सदस्य के मान से 25 किलोग्राम अनाज तीन माह में गरीबों को निशुल्क प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि जो हितग्राही अप्रैल-मई माह का अनाज ले गए हैं उनको जून माह में अतिरिक्त आंवटन की पूर्ति की जाए। साथ गेहूं उपार्जन एवं राशन वितरण व्यवस्थाओं में संक्रमण से बचाव की सावधानियों का पूरी गम्भीरता से पालन होना चाहिए। राशन वितरण में बॉयोमेट्रेक्सि व्यवस्था से छूट दी जाए। मास्क पहनने और सैनिटाइजेशन की व्यवस्थाओं का कड़ाई से अनुपालन हो। मुख्यमंत्री चौहान को बताया गया कि खरीदी की अवधि बढा़ने और पोर्टल को शनिवार को खुला रखने के कार्य किए गए हैं। जिन खरीदी केन्द्रों में 5 मई तक खरीदी होनी थी, वहां अब 15 मई तक खरीदी का कार्य किया जाएगा। इसे भी पढ़ें - Corona के बढ़ते मामलों के चलते असम में एक मई तक Night Curfew लागू इसी तरह 15 मई तक खरीदी केन्द्रों में 25 मई तक खरीदी होगी। इसी तरह खरीदी केन्द्रों की क्षमता के अनुसार एस.एम.एस भेजे जा रहे हैं ताकि केन्द्रों पर भीड़ एकत्र नहीं हो। उनको बताया गया कि प्रदेश में खरीदी की मात्रा के अनुसार बारदाने उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल सत्यापित 24 लाख 65 हजार सत्यापित किसानों में से 16 लाख 5 हजार किसानों को एस.एम.एस भेजे गए हैं।
Published

और पढ़ें