Maharashtra Election Results: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और रुझानों से दोनों ही राज्यों में सरकार रिपीट होती नजर आ रही है।
भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाला गठबंधन महाराष्ट्र में भारी जीत की ओर अग्रसर है जबकि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन पुनः सत्ता में वापसी करता दिखाई दे रहा है।
also read: Maharashtra Election Result पर संजय ने उठाए सवाल, कहा- कुछ तो गड़बड़ है
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन आगे
इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की चल रही मतगणना की पहले तीन घंटों के रुझान में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन 288 सीटों में से 287 सीटों की मतगणना के प्राप्त रुझानों के अनुसार, 217 सीटों पर आगे है जबकि इंडिया गठबंधन को 50 सीटों पर आगे चल रहा है।
महायुति को राज्य के सभी क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। भाजपा उम्मीदवार 128 सीटों पर, शिवसेना 53 सीटों पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार 36 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray-UBT) 19-19 सीटों पर तथा राकांपा शरद पवार 12 सीटों पर आगे है।
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने चुनाव नतीजों पर निराशा व्यक्त करते हुये कहा, चुनाव नतीजों में कुछ गड़बड़ लगता है।
झारखंड में सभी 81 सीटों की मतगणना के रुझानों में सत्तारुढ़ झामुमो (JMM) 29 सीटों पर और उसके साथ चुनाव लड़ी कांग्रेस पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) क्रमशः 13 और पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों को 28 सीटों पर बढ़त प्राप्त है।
आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist Leninist) और जनता दल (यू) के उम्मीदवार एक-एक सीट पर आगे हैं। एक स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार बढ़त बनाये हुये है।