Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राज ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से की अपील

ठाणे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा है कि उन्हें निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य करना चाहिए। ठाकरे ने शनिवार को ठाणे के दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। ठाणे और आर्थिक रूप से संपन्न बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Brihanmumbai Municipal Corporation) सहित राज्य में विभिन्न नगर निकायों के चुनाव होने वाले हैं। इस संबंध में तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है। 

ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें उन योजनाओं से अवगत कराने को कहा जो पार्टी ने उनके लिए बनाई हैं। इससे पहले, उन्होंने शनिवार को यहां एक जैन मंदिर (Jain Temple) में भी दर्शन किए और एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आचार्य चिदानंद सूरीश्वरजी (Chidanand Surishwarji) ने इस कार्यक्रम में कहा कि केवल राज ठाकरे (Raj Thackeray) ही अपने ताऊ (दिवंगत शिवसेना संस्थापक) बाल ठाकरे (Bal Thackeray) के ‘‘अखंड भारत (Ukhand Bharat)’’ के सपने को साकार कर सकते हैं। संत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को शामिल करने समेत ‘‘अखंड भारत’’ का आह्वान किया। (भाषा)

Exit mobile version