ताजा पोस्ट

महिला से छेड़छाड़ का आरोप, NCP नेता आव्हाड का विधायक पद से इस्तीफे का ऐलान

ByNI Political,
Share
महिला से छेड़छाड़ का आरोप, NCP नेता आव्हाड का विधायक पद से इस्तीफे का ऐलान
मुंबई | Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक नया राजनीतिक बवाल सामने आया है। महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद एनसीपी नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने बड़ा फैसला लेते हुए विधायक पद छोड़ने की घोषणा की है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि मुम्ब्रा में नए पुल के उद्धाटन के दौरान विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। जिसकी शिकायत पर मुम्ब्रा पुलिस ने आव्हाड के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि, विधायक जितेंद्र आव्हाड को एक मराठी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में जैसे ही उन्हें जमानत मिली और एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लग गया। ये भी पढ़ें:- पंजाब में भूकंप, आज तड़के कांप उठी धरती, महसूस हुए 4.1 तीव्रता के झटके महिला ने क्या लगाया आरोप ? छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला की ओर से दी गई पुलिस शिकायत के मुताबिक, 13 नवंबर को मुम्ब्रा में सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा एक पुल के उद्धघाटन के दौरान पीड़ित महिला जब सीएम से मिलने के लिए जा रही थी, उसी दौरान विधायक जितेंद्र आव्हाड ने उसको छुआ था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। ये भी पढ़ें:- नताशा से शादी से पहले ही Hardik Pandya बने थे पापा विधायक का पुलिस के खिलाफ लड़ाई का ऐलान खुद पर लगे इस आरोप के बाद विधायक जितेंद्र आव्हाड बेहद नाराज है और उन्होंने पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, पुलिस ने 72 घंटे में मेरे खिलाफ दो झूठे मामले दर्ज किए हैं। मैं यह सहन नहीं करूंगा और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ लडूंगा। ये भी पढ़ें:- क्या गुजरात पथ का अनुगमन करेगी प्रदेश भाजपा? फिल्म दर्शक के साथ मारपीट का भी लगा आरोप Maharashtra News: आपको बता दें कि, ठाणे में वर्तक नगर पुलिस ने एनसीएपी विधायक जितेंद्र आव्हाड को मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में भी हाल में गिरफ्तार किया था। तब विधायक पर थिएटर में फिल्म देखने आए एक शख्स के साथ मारपीट का आरोप लगा था।  
Published

और पढ़ें