Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आंध्र प्रदेश में राजग का यूएलबी चुनावों में क्लीन स्वीप का अनुमान

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों के नतीजों और रुझानों को देखते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (तेलुगु देशम, भारतीय जनता पार्टी और जनसेना) सभी सीटों पर क्लीन स्वीप करता नजर आ रहा है।

एक नवंबर को हुए यूएलबी चुनावों की मतगणना मंगलवार की सुबह शुरू हुई। सभी 13 नगर निगमों में राजग के महापौर पद के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। राजग के उम्मीदवार 40 नगरपालिकाओं में जीत चुके हैं और 46 नगरपालिकाओं में आगे चल रहे हैं।

Also Read : आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासू’ का असर

श्री जगन्मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन इन चुनावों में काफी खराब रहा है और कुछ जिलों में तो पार्टी को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जारी है और अंतिम नतीजे रात 8 बजे के आसपास आने की उम्मीद है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version