Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मॉडल ने लगाई पीएम-सीएम से सुरक्षा की गुहार

रांची। झारखंड में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानवी राज नामक एक मॉडल, जो मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और रांची में एक मॉडलिंग कंपनी में काम करती थी और इन दिनों वह मुंबई में रहती है, ने आरोप लगाया है कि रांची में मॉडलिंग कंपनी चलाने वाले तनवीर खान (tanveer khan) ने अपना नाम यश बताकर उसे फरेबी से जाल में फंसाया। आरोपी उसपर धर्म परिवर्तन (proselytism) कर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। मॉडल ने मुंबई के वसोर्वा थाने में तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मानवी राज (manvi raj) ने कहा है कि जब उसे खुद को यश बताने वाले तनवीर के असली नाम और हकीकत की जानकारी मिली तो वह अपने घर भागलपुर आ गई। इसके बाद उसने करियर के लिए मुंबई का रुख किया, लेकिन तनवीर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसे रांची से मुंबई आकर उसकी जान लेने की कोशिश भी की।

मानवी ने घटनाक्रम को बयां करते हुए यूट्यूब और ट्विटर पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें मानवी ने कहा, मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।

मानवी ने कहा है कि रांची में उसने ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वाइन किया था। वहां डेढ़ साल काम किया। इस दौरान कई तरह की मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ा। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है, लेकिन उसने खुद को यश बनाकर उससे दोस्ती की। उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि असल में यश का असली नाम तनवीर है। तनवीर ने नशे की हालत में उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और शादी का दबाव बनाने लगा। वह उसके साथ मारपीट भी करता था।

मानवी के मुताबिक उसने तनवीर के खिलाफ शिकायत की तो उसने कोर्ट में एफिडेविट में लिखकर दिया था कि वह आगे से ऐसी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद मानवी ने उसके खिलाफ शिकायत वापस ले ली। लेकिन इसके बाद भी वह लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा है। 23 मई को उसके जन्मदिन के रोज भी तनवीर ने उसे ब्लैकमेल किया। गंदे मैसेज करता रहा। उसके घरवालों को जान से मारने की धमकी दी।

इधर तनवीर ने आरोपों से इनकार किया है। उसने मानवी को ही फ्रॉड बताया है। उसका कहना है कि मानवी ने बिजनेस में उसे चूना लगाया और मैंने उससे पैसे मांगे तो वह इस तरह के आरोप लगा रही है। यही नहीं, उसकी न्यूड तस्वीर वायरल कर रही है। (आईएएनएस)

Exit mobile version