Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भजनलाल से रावत की मुलाकात

Bhajanlal Sharma

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उदयपुर से सांसद मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को यहां मुलाकात की।

श्री रावत ने श्री शर्मा से विधानसभा कार्यालय में यह मुलाकात की, जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस अवसर पर श्री शर्मा ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Also Read : कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल: रवि शंकर

इस मौके श्री शर्मा ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में श्री रावत एसटी वर्ग के उत्थान, संगठन की मजबूती और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

इनके अलावा मुख्यमंत्री से राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने भी मुलाकात की। छह महीने का सेवा विस्तार मिलने के पश्चात मुख्यमंत्री से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version