राजस्थान में कोटा के समलिया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे- 8 लेन पर एक ट्रेवलर बस के अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोपाल से करीब 25 लोग ट्रेवलर बस से राजस्थान में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटु श्यामजी जा रहे थे। तड़के कराड़िया इंटरचेंज पुलिस पर अचानक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फुट नीचे गिर गई। इस आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गये।
Also Read : सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुजीत शंकर ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात की पहचान हो गई है। पांच लोग मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के हैं। हादसा चालक को नींद आने के चलते हुआ। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल नीलेश जैन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। कलेक्टर पीयूष सामरिया ने भी मेडिकल कालेज में पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी।
Pic Credit : UNI
