Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राजनीति में मेरे कदम रखने का मकसद छात्र कल्याण भी है: सी जोसेफ विजय

विद्यार्थियों से भ्रष्टाचार और मादक पदार्थों से दूर रहने, अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने एवं जीवन में बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने का आह्वान करते हुए टीवीके अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को कहा कि राजनीति में उनके आने का एक मकसद छात्र कल्याण भी है।

मुख्यमंत्री ने दसवीं एवं 12 कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के ‘टॉपर’ के अभिनंदन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपनी अलग पहचान बनाने और बाधाओं से न घबराने के लिए प्रोत्साहित किया।

Also Read : अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत

उन्होंने कहा यदि लोग आपके मार्ग में बाधाएं पैदा करते हैं तो इसका मतलब आपकी सफलता पहले ही पक्की हो चुकी है। उन्होंने शासन के क्षेत्र में आने के अपने सफर पर संक्षेप में बात की। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा मैं आपकी भलाई को ध्यान में रखते हुए ही राजनीति में आया हूं। यह बात आप जानते हैं।

युवा पीढ़ी को बुरी आदतों का दास नहीं बनने की सलाह देते हुए, उन्होंने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि वे ‘‘भ्रष्टाचार और नशीले पदार्थों से दूर रहे।

यह कार्यक्रम टीवीके शैक्षिक पुरस्कारों के पहले चरण का प्रतीक था, जिसमें मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को स्वयं प्रमाण-पत्र और आर्थिक प्रोत्साहन राशि वितरित की।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version