लखनऊ | उत्तर प्रदेश में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसमें एक मां ने अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी जाने के बाद मौत (Daughter Murder Illegal Relationship) के घाट उतरवा दिया है। यह खौफनाक घटना कासिमपुर थानान्तर्गत सामने आई है। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला कमला ने अपनी बेटी प्रतिभा को उसके प्रेमी राम नरेश के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। उसके बात उसने ये सारी बात अपने पति नागेंद्र को बताई और उसे हत्या के लिए उकसाया। जिसके बाद पति ने 22 दिसंबर को बेटी प्रतिभा की हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में खोजबीन कर रही पुलिस जब लगातार पूछताछ करने लगी तो कमला ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि, उसने अपने पति को गुमराह करते हुए उसे बेटी की हत्या (Daughter Murder Illegal Relationship) के लिए उकसाया। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को कमला को गिरफ्तार कर लिया था।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को झटका! जसप्रीत बुमराह चोटिल, इंडिया पहली पारी में 327 रन, अफ्रीका ने भी गंवाए 100 से पहले 4 विकेट
सरसों के खेत में मिला था बेटी का शव
पुलिस को प्रतिभा का शव 22 दिसंबर को किठवा खेड़ा गांव में सरसों के खेत से मिला था। जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की पहले गला घोंटकर हत्या की गई और फिर किसी भारी वस्तु से उस पर हमला किया गया था।
पुलिस ने ऐसे लगाया पता
बेटी की हत्या करने के बाद माता-पिता दोनों घटना के संबंध से अंजान बने हुए थे। पुलिस ने जब शव को सरसों के खेत से बरामद किया तो वहां शव के पास टूटे हुए मोबाइल फोन भी मिले। जिसे पुलिस ने जब्त करके फोन के मालिकों का पता लगाया, तो पुलिस भी हैरान थी क्योंकि ये लड़की के माता-पिता के थे।
ये भी पढ़ें:- कोविड लहर से लेकर चक्रवात और बाढ़ के कहर तक जानिए ये साल क्या-क्या हुआ?
बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख मां का खौल उठा खून, फिर करवाया पिता से खूनी कांड
और पढ़ें
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...