प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के एक पूर्व विधायक और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई झांसी जिले की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ शुरू की गई। उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ईडी द्वारा झांसी और लखनऊ में कई परिसरों पर छापेमारी की गई है।
Also Read : इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे
धन शोधन की यह जांच उत्तर प्रदेश सतर्कता ब्यूरो द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में दर्ज एक प्राथमिकी और 23 अन्य शिकायतों से जुड़ी है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रियल एस्टेट, निर्माण और अन्य कारोबार से जुड़ी कंपनियों तथा सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) फर्म के एक नेटवर्क के जरिए अपराध से अर्जित धन को खपाया गया और धन शोधन किया गया।
उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ दर्ज कई मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, जबरन वसूली, हत्या का प्रयास, डकैती आदि से संबंधित मामले शामिल हैं।
Pic Credit : ANI
