Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है। 

माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गाजीपुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। उमर की यह गिरफ्तारी गाजीपुर में धोखाधड़ी के मामले में की गई है।

गाजीपुर पुलिस उमर अंसारी को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में पुलिस सोमवार को अधिकृत जानकारी देगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि उमर अंसारी से पूछताछ के बाद कुछ नए खुलासे हो सकते हैं।

Also Read : निजी स्कूल फीस बिल को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध तेज

दरअसल, मुख्तार अंसारी का नाम उत्तर प्रदेश की आपराधिक राजनीति में पिछले कई दशकों से चलता आ रहा है। मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास अंसारी पहले से ही कई मामलों को लेकर अभियुक्त है। अब छोटे बेटे की गिरफ्तारी भी माफिया के परिवार के खिलाफ काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर ‘धीमा जहर’ देने का गंभीर आरोप लगाया था। हालांकि, तब भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई थी।

मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी ने जहर देने का दावा किया था। मौत से पहले मुख्तार अंसारी ने भी बाराबंकी कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल में परोसे जा रहे खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया जा रहा है।

Pic Credit : X

Exit mobile version