Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अलीगढ़ में पिपरमेंट फैक्ट्री में आग से चार मजदूर झुलसे

File Photo

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के लोधा थाना क्षेत्र में स्थित एक पिपरमेंट फैक्टरी में सोमवार को आग लग जाने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार को लोधा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में हुई जिसमें चार मजदूर (laborers) गंभीर रूप से झुलस (burnt) गए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी की वजह से पिपरमेंट फैक्टरी (Peppermint Factory) में आग (fire) तेजी से फैल गई। उन्होंने कहा कि घटना में झुलसे मजदूरों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। (भाषा)

Exit mobile version