Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नोएडा में कूलर बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

नोएडा। ईकोटेक-3 थाना (Ecotech-3 Police Station) क्षेत्र में कूलर (cooler) बनाने वाली एक फैक्टरी (factory) में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग (fire) लग गई, हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह दमकल विभाग को सूचना मिली कि सुत्याना गांव के पास स्थित कूलर बनाने वाली ओसियन मिलर लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। चौबे ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

Exit mobile version