Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की दूसरी बड़ी बैठक

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मंगलवार को दूसरे दौर की बैठक हुई।

दोनों दलों के नेताओं ने बातचीत को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए कहा है कि सीटों को लेकर दोनों पक्षों की ओर से प्रस्ताव रखे जा रहे हैं और अंतिम फैसला दोनों दलों का नेतृत्व मिलकर करेगा।

Also Read : अकाली दल की NDA में वापसी, पंजाब में भाजपा से गठबंधन

सपा की सांसद इकरा हसन ने बैठक के बारे में कहा कि सीट बंटवारे पर बातचीत अभी शुरू हुई है और दोनों पक्ष अपनी- अपनी ओर से प्रस्ताव रख रहे हैं। उनकी पार्टी की ओर से भी बातचीत में कुछ बिंदु रख रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बातचीत सार्थक दिशा में आगे बढ़ रही है।

सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई टकराव नहीं है और सब कुछ ठीक है। इस संबंध में बैठक हो रही है।

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दोनों दलों के बीच बातचीत को सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक ढंग से आगे बढ़ाते हुए सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version