उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य से जुड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में अगले साल के आरंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा भाजपा तीसरी बार सत्ता बनाये रखने की तैयारी में जुटी हुई है।
Also Read : पेपर लीक नहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण टली टीईटी: फडणवीस
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने प्रशासनिक, सुरक्षा और राजनीतिक घटनाक्रमों पर चर्चा की।
आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए आपका हृदय से आभार।
Pic Credit : ANI
