Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

योगी ने अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को बताया भारत की एकता का स्वर्णिम अध्याय

Lucknow, Sept 7 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses the gathering during the distribution of appointment letters to 1,510 newly selected instructors for various occupations by the Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) at Lok Bhavan, in Lucknow on Saturday. (@CMOfficeUP X/ANI Photo)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ पर कहा कि पांच अगस्त, 2019 भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है तथा इस निर्णय से ‘एक विधान, एक निशान, एक प्रधान’ के स्वप्न और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के राष्ट्रीय संकल्प को ऐतिहासिक सिद्धि मिली।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प से अनुच्छेद 370 की समाप्ति का ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के उस राष्ट्रनिष्ठ स्वप्न की पूर्णता है, जिसके लिए उन्होंने अपना सर्वस्व राष्ट्र के चरणों में समर्पित कर दिया था।

Also Read : जेपीएससी-जेएसएससी विवाद को लेकर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री

योगी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने आतंकवाद से शांति, अलगाववाद से एकात्मता और अस्थिरता से विकास की ऐतिहासिक यात्रा तय की है। आज जम्मू-कश्मीर नए भारत की आकांक्षाओं, प्रगति और समृद्धि का सशक्त प्रतीक बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत इस युगांतरकारी निर्णय के लिए वह प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के प्रति हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करते हैं। उन्होंने कामना की कि माँ भारती का मस्तक सदा ऊँचा रहे।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version