Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में झरना जमा तापमान -10º, जानें अपने राज्य का हाल…

Cold Wave Rain Alert

Cold Wave Rain Alert: देशभर में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। मैदानो से पहाड़ों तक शीतलहर और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है।

जन्नत जैसे दिखने वाला कश्मीर वाकई में अभी जन्नत जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। पहाड़ी इलाकों में अभी मनमोहक नजारे दिख रहे है।

उत्तराखंड में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर में डल झील जमने लगी है। उत्तराखंड के ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के चलते भीषण ठंड पड़ रही है। कई इलाकों में तापमान -10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

उत्तराखंड के बदरीनाथ में झरना जमाbhasker image
उत्तराखंड के बदरीनाथ में झरना जमा bhasker image

Also Read: जानें Champions Trophy 2025 में भारत-पाक महामुकाबला कब और कहां होगा…

श्रीनगर में 50 साल की सबसे ठंडी रात

21 दिसंबर की रात श्रीनगर ने 50 साल की सबसे सर्द रात देखी, जब तापमान -8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। 22 दिसंबर को यहां का तापमान 4 डिग्री के करीब दर्ज किया गया।

चिल्लई कलां के तीसरे दिन डल झील की सतह पर आधा इंच मोटी बर्फ की परत जम गई। यह नजारा सर्दी की तीव्रता का संकेत दे रहा है।

बद्रीनाथ धाम में झरना जमा(Cold Wave Rain Alert)

बद्रीनाथ धाम के पास स्थित उर्वशी धारा का झरना भारी बर्फबारी के कारण बहते-बहते पूरी तरह से जम गया है, जो एक अद्भुत दृश्य पेश कर रहा है।

मौसम विभाग ने 23 से 28 दिसंबर के बीच मध्य प्रदेश में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। राजस्थान में भी आज बारिश होने का पूर्वानुमान है।

देश में अगले 3 दिन का मौसम…

24 दिसंबर: 4 राज्यों में घना कोहरा, 2 राज्यों में बारिश

पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय में घना कोहरा छाया रहेगा।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कोल्ड वेव का अलर्ट।
दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश) में तेज बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल में पाला पड़ने के आसार।

25 दिसंबर: 2 राज्यों में सीवियर कोल्डवेव का अलर्ट

पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट।
जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।

26 दिसंबर: 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

जम्मू कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट, अन्य राज्यों में सामान्य मौसम।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर और पाला पड़ने (ग्राउंड फ्रॉस्ट कंडीशन) के आसार।
महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है।
दक्षिण के राज्यों (रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी) में तेज बारिश।

जम्मू-कश्मीर में कॉलेजों की 27 दिसंबर से छुट्टी

जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई। इसका मतलब होता है बहुत अधिक हाड कंपा देने वाली ठंड। अनंतनाग, शोपियां, पहलगाम, गुलमर्ग और कश्मीर घाटी में पारा माइनस 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है।

J&K सरकार के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने शुक्रवार को कॉलेजों की विंटर वेकेशन की घोषणा की।

कश्मीर संभाग के सरकारी डिग्री कॉलेज और जम्मू संभाग के विंटर जोन के कॉलेज 27 दिसंबर से 14 फरवरी 2025 तक विंटर वैकेशन मनाएंगे।

जम्मू संभाग के समर जोन के कॉलेज 1 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक छुट्टियां मनाएंगे। सरकार ने कश्मीर जोन और जम्मू संभाग के विंटर जोन के स्कूलों के लिए पहले ही विंटर वैकेशन की घोषणा की है।

Exit mobile version