फ्रैंकफर्ट (जर्मनी)। पश्चिमी ऑस्ट्रिया (Western Austria) में रविवार को हिमस्खलन (Avalanche) के कारण 10 लोग लापता हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, जुएर्स कस्बे (Jurors Town) के निकट लोगों के बर्फ के नीचे दबे होने की आशंका है और करीब 200 बचावकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं।
हिमस्खलन 2,700 मीटर ऊंचे ट्रिटकोफ पर्वत (Treitkopf Mountains) पर जुएर्स (Jurors) और लेच एम अर्लबर्ग (Lech Am Arlberg) के बीच हुआ। स्थानीय पर्वतीय बचाव सेवा ने इस हिमस्खलन से खतरे को ‘‘उच्च’’ श्रेणी में रखा है। (एपी)