नई दिल्ली | Kabul Bomb Blast: अफगानिस्तान में तालिबानी शासन आते ही फिर से बम धमाकों का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी काबुल एक बार फिर से धमाकों से गूंज उठी। शहर के पश्चिमी जिले कोहत-ए-सांगी में आज नमाज के दौरान एक मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है।
ये भी पढ़ें:- ठंड का असर! दिल्ली में विंटर वेकेशन की घोषणा, अब इस तारीख से स्कूलों में रहेगा अवकाश
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, इस बम धमाके में कई मासूम लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि, इस बम धमाके में कितने लोग मारे गए हैं। ये धमाका तब किया गया जब मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग मौजद थे।
ये भी पढ़ें:- गोयल के बयान से भाजपा नेता भी नाराज
12 दिसंबर को आत्मघाती हमले में हुई थी 21 की मौत
Kabul Bomb Blast: गौरतलब है कि, इससे पहले राजधानी काबुल में 12 दिसंबर को भी एक होटल में आत्मघाती हमलावर ने अटैक किया था। जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- गोयल के बयान से भाजपा नेता भी नाराज
ये भी पढ़ें:- राहुल का यात्रा रोकने से इनकार
अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते ही बदल गया माहौल
Kabul Bomb Blast: आपको बताना चाहेंगे कि पिछले साल अगस्त 2021 में अमेरिकी सेना ने जैसे ही अफगानिस्तान से खुद के घर वापसी की तो वहां फिर से आतंकवाद को बढ़ावा मिल गया और धमाकों का सिलसिला जारी हो गया। पिछले कुछ महीनों में तो ये और भी ज्यादा बढ़ गया है। अफ़ग़ानिस्तान के कई इलाकों में गोलीबारी और धमाके होने जैसे घटनाएं अब आम होने लगी है।
ये भी पढ़ें:- हम किसी धर्म को क्यों मानते हैं?
ये भी पढ़ें:- राहुल का यात्रा रोकने से इनकार