नई दिल्ली | Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जारी खूनी जंग अब और भी भयानक हो गई है। पहले तो इस जंग में सैन्य ठिकानों को ही निशाना बनाया जा रहा था लेकिन अब जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं रूस के हमले आम नागरिकों पर भी बढ़ते जा रहे हैं। रूसी हमलों के दौरान यूक्रेन के बूचा में हुए नरसंहार ने पूरी दुनिया का हिलाकर रख दिया है। जिसके बाद से रूस की हर तरफ आलोचना हो रही है। इस बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में सैन्य अभियानों के साथ योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड कांग्रेस में उठने लगे बगावती सुर, पार्टी छोड़ने को तैयार कई दिग्गज नेता!
720 से ज्यादा की मौत 200 से अधिक लापता
Russia Ukraine War: यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा है कि, रूस ने बर्बरता दिखाई है। रूसी सैनिकों ने क्रूरता दिखाते हुए बूचा और कीव के अन्य उपनगरों में 720 से अधिक लोगों को मार डाला हैं। रूसी हमलों के बाद 200 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं। इस संबंध में बूचा के मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा कि, अकेले बूचा में ही 403 शव मिल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- शिवराज सरकार ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बढ़ाई परेशानी, रामनवमी हिंसा पर पोस्ट को लेकर FIR दर्ज
बाइडन ने रूसी हमले को तबाया ‘नरसंहार’
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर लगातार हमला बोल रहे हैं। उन्होंने बूचा में हुए नरसंहार पर एक बार फिर रूस पर हमला बोलते हुए कहा कि, यूक्रेन पर रूस का हमला नरसंहार है।
ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव, आज फिर बढ़कर मिले 1,088 नए संक्रमित, 26 की मौत
सेवेरोडनेत्स्क शहर में दफनाए जा चुके 400 शव
रूसी आक्रमण की शुरुआत के बाद से पूर्वी यूक्रेन में फ्रंटलाइन के पास सेवेरोडनेट्स्क शहर में लगभग 400 नागरिकों को दफनाया गया है। मंगलवार को क्षेत्रीय गवर्नर सर्गेई गेडे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सेवेरोडोनेट्सक में ट्रैक्टर से गड्ढे खोदे जाते हैं और कब्रों को रजिस्टर में व्यवस्थित किया जाता है। युद्ध के 48 दिनों के दौरान लगभग 400 को दफन किया गया। वहीं दूसरी ओर, मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको का दावा है कि रूसी सेना के हमलों से यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में अब तक 10 हजार से अधिक नागरिकों की मौत हो चुकी है।