औगाडौगू। संयुक्त राष्ट्र और पोप फ्रांसिस ने बुर्किना फासो में क्रिसमस की पूर्व संध्या में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की, और देश के प्रति एकजुटता जताई है।आतंकी हमलों में 42 लोगों की मौत हो गई थी।
देश में हुए इन आतंकवादी हमलों की दुनियाभर में निंदा हुई और सभी ने इस अफ्रीकी देश के प्रति एकजुटता दिखाई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा कि एंटोनियो गुतारेस ने क्रिसमस की पूर्व संध्या में हुए हमलों की निंदा की और मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रवक्ता ने कहा कि महासचिव बुर्किना फासो की सरकार और जनता के प्रति एकजुटता प्रकट करते हैं। साथ ही उन्होंने आतंकवाद और हिंसक कट्टरपंथ से लड़ाई में सालेह क्षेत्र के लिए संयुक्त राष्ट्र की निरंतर सहायता पर जोर दिया। वहीं पोप फ्रांसिस ने क्रिसमस के अपने संदेश में अफ्रीका में इसाई समुदाय के लोगों पर हमले की निंदा की और संघर्ष, प्राकृतिक आपदाओं और बीमारियों के कारण मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना की।