
नई दिल्ली | Taiwan War Exercise: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जारी खूनी जंग के बीच चीन ने भी दुनिया की चिंता को और बढ़ा दिया है। चीन की विस्तारवादी नीति ने इस दौरान तीसरे विश्व युद्ध की आहट पैदा कर दी है। चीन लगातार ताइवान को हथियाने की कोशिश में है और इसके लिए वह बार-बार ताइवान की सीमा में घुसपैठ कर रहा है। चीन के खतरे को भांपते हुए ताइवान भी तैयारी में जुटा हुआ है। जिसके लिए ताइवान ने एक युद्ध अभ्यास किया।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को जयराम सरकार बड़ा तौहफा, अब बसों में लगेगा सिर्फ आधा किराया
लडाकू विमान देखकर घबराए लोग
Taiwan War Exercise: साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, भविष्य में चीनी आक्रमण के खतरे के मद्देनजर ताइवान ने 12 अप्रैल को राजधानी ताइपे और आसपास के क्षेत्रों में सैन्य अभ्यास किया। इस दौरान ताइवान की राजधानी ताइपे में सुबह-सुबह लडाकू विमानों को देखकर लोग हैरान रह गए। बिना कोई चेतावनी के ये विमान कुछ गिराते दिखे। इसे देखकर लोगों में घबराहट हो गई। बाद में सभी को पता चला कि, ये एक मॉकड्रील थी।
ये भी पढ़ें:- जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-बोलेरो की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मचा कोहराम
चीन ने रूसी हमले की निंदा करने से किया इनकार
वहीं दूसरी ओर, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर चीन ने कहा कि वह रूस से अपने संबंधों के मामले में किसी भी तरह के ‘दबाव और जबरदस्ती’ को नहीं मानेगा। चीन ने यूक्रेन पर रूस द्वारा किये गये हमले की निंदा करने से इनकार कर दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि, चीन बहुत सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
ये भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को जयराम सरकार बड़ा तौहफा, अब बसों में लगेगा सिर्फ आधा किराया