विदेश

पाकिस्तान में चीनी नागरिक की गोली मारकर हत्या

ByNI Desk,
Share
पाकिस्तान में चीनी नागरिक की गोली मारकर हत्या
कराची। पाकिस्तान के कराची में एक हथियारबंद हमलावर ने एक चीनी नागरिक की हत्या कर दी और दो अन्य चीनी नागरिकों को घायल कर दिया। खबरों के अनुसार यह चीनी नागरिक वहां पर डेंटल क्लीनिक चलाते थे। हमलावर ने भी क्लीनिक में दंत रोगी बनकर प्रवेश लिया था। इन चीनी नागरिकों के पास पाकिस्तान और चीन दोनों जगह की नागरिकता था। इस क्षेत्र में 40 वर्षों तक दंत चिकित्सालय का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान 74 वर्षीय दंत चिकित्सक रिचर्ड हू और उनकी 72 वर्षीय पत्नी मार्गरेट और उनके सहायक रोनाल्ड चाउ के रूप में की है। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि करीब 30 वर्षीय हमलावर ने बुधवार की घटना के समय क्लिनिक में मौजूद पाकिस्तानियों को चोट नहीं पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी अपने साथी की मदद से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया।
Tags :
Published

और पढ़ें