विदेश

चीन के शंघाई में कोरोना बेकाबू! दूसरे शहरों से बुलाए गए 15 हजार स्वास्थ्यकर्मी, सेना ने संभाला मोर्चा

ByNI Desk,
Share
चीन के शंघाई में कोरोना बेकाबू! दूसरे शहरों से बुलाए गए 15 हजार स्वास्थ्यकर्मी, सेना ने संभाला मोर्चा
नई दिल्ली | Corona Control in Shanghai!  कोरोना संक्रमण से दुनिया का परिचय करवाने वाला चीन अब खुद इस भीषण महामारी से संघर्ष करने को मजबूर होता दिख रहा है। कोरोना से चीन में कोरोना से हाल बेहाल हो गए हैं। चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में कोरोना संक्रमण ने तबाही मचा दी है। जिसके चलते देशभर से 15,000 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को शंघाई में भेजा गया है। ये भी पढ़ें:- गोरखनाथ मंदिर हमले के आरोपी मुर्तजा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे, कट्टरपंथियों के संपर्क में था! सैन्य चिकित्साकर्मियों की ली जा रही मदद Corona Control in Shanghai!  चीन के शंघाई शहर में कोरोना से हालात बेकाबू हो गए हैं। शंघाई में लॉकडाउन के बावजूद स्थिति बिगड़ती जा रही है। शहर के ढाई करोड़ लोगों की सामूहिक कोरोना जांच जारी है। अधिकांश दुकानें और व्यवसाय बंद हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए बाहर से स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया गया है। जिनमें 2,000 से अधिक सैन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना से बड़ी राहत! 24 घंटे में मिले सिर्फ 795 नए संक्रमित, एक्टिव केस घटकर हुए 12 हजार Corona crisis Delta China 24 घंटे में दर्ज किए गए कोरोना के 13,000 से ज्यादा मामले Corona Control in Shanghai!  चीन में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 13,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से लगभग 9,000 मामले अकेले शंघाई में मिले हैं। शंघाई में बढ़ते मामलों को देखते हुए एक प्रदर्शनी हॉल और अन्य प्रतिष्ठानों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। जहां अस्थाई रूप से हल्के या बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजो को रखा जा रहा है। ये भी पढ़ें:- सुधर जाओं नहीं, तो जेल जाओं! बिहार में शराब पीने पर 5000 रुपये का जुर्माना और एक साल की जेल
Published

और पढ़ें