टोक्यो। जापान के उत्तरी आओमोरी प्रान्त में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार आओमोरी प्रांत और होनशु द्वीप में स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजकर 21 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गयी।
भूकंप का केन्द्र 40.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.2 डिग्री पूर्व के देशांतर में 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है। भूकंप से जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।