नई दिल्ली | Solar Storm Collision: हमने कई बार सुना और पढ़ा है कि, अंतरिक्ष में कई तरह के घटनाक्रम अनवरत होते रहते हैं। जिसके चलते हमारी पृथ्वी से कई ग्रह या छोटे-छोटे प्लेनेट्स टकराते रहते हैं या पृथ्वी के पास से गुजरते रहते हैं। अंतरिक्ष में इन सभी घटनाक्रमों के चलते कई बार पृथ्वी के नष्ट होने की संभावना जैसी की खबरें भी सामने आ चुकी है। इसी बीच एक बार फिर से ऐसी ही एक खबर सामने आई है। नासा (NASA) के अनुसार, हाल ही में सूर्य पर एक विस्फोट के बाद अंतरिक्ष में सौर तूफान उठा है और तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। जिसके आज पृथ्वी से टकराने की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें:- देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 184 करोड़ पार, आज सामने आए 1225 नए मामले, 28 लोगों की मौत
14 मार्च से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा सौर तूफान
Solar Storm Collision: नासा (NASA) के अनुसार, 21,85,200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहे तूफान से पृथ्वी के 80 फीसदी टकराने की आशंका है। ऐसे में वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस सौर तूफान से रेडियो व जीपीएस सेवाएं सुबह-शाम प्रभावित हो सकती है। इस बार आ रहा ये तूफान पहले से तीन गुना ज्यादा खतरनाक है। 14 मार्च से यह तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है और गुरूवार को इसके पृथ्वी से से टकराने की आशंका है।
ये भी पढ़ें:- पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार के विरूद्ध देशव्यापी प्रदर्शन
A #Solar Do Over! After the recent solar storm fizzle, our Sun launches another Earth-directed #solarstorm! This one is on track to hit Earth late on March 31. Early model predictions are out, but we wait for more complete coronagraph imagery to be sure. #Aurora is on the menu! pic.twitter.com/rPOZTFd89k
— Dr. Tamitha Skov (@TamithaSkov) March 28, 2022
सैटलाइट सिग्नल पर दिख सकता है असर
अंतरिक्ष में हो रही इस हलचल से धरती का बाहरी वायुमंडल गर्म होगा और इसका सीधा असर सैटेलाइट पर पड़ेगा। इससे जीपीएस नैविगेशन, मोबाइल फोन सिग्नल और सैटलाइट टेलीविजन में परेशानी पैदा हो सकती है। पावर लाइन में करंट तेज हो सकता है, जिससे ट्रांसफार्मर उड़ सकते हैं। हालांकि, ऐसा कम ही होता है। घटना के चलते न्यूजीलैंड व न्यूयॉर्क के आकाश में तेज चमक दिखाई देगी।
ये भी पढ़ें:- Bihar Board 10th का परिणाम आज दोपहर 1 बजे, विद्यार्थी ऐसे कर सकते हैं चेक