Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

इंडोनेशिया में तेल रिफाइनरी में विस्फोट, नौ घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) के सरकारी स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनी पीटी पर्टामिना (PT Pertamina) के स्वामित्व वाली तेल रिफाइनरी (Oil Refinery) में रियाउ प्रांत (Riau Province) में विस्फोट (Explosion) होने से नौ लोग घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख महानिरीक्षक मुहम्मद इकबाल (Muhammad Iqbal) ने रविवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- http://सीरिया के सैन्य ठिकानों पर इजरायल का नया हमला

पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटना दुमाई शहर में आधी रात से पहले हुई और सात घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दो अन्य घर लौट आए हैं। इकबाल ने कहा कि आग बुझा दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है। (आईएएनएस)

Exit mobile version