नई दिल्ली | Pakistan Political Crisis: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में चली रही सत्ता की उठापटक के बीच आज एक नया मोड़ आ गया है। आज रविवार को पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में विपक्ष द्वारा इमरान खान सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान कराए खारिज कर दिया गया है। जिसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए स्पेशल बेंच का गठन किया है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान के ब्यावर में दो गुटों में टकराव, एक की मौत, भारी पुलिस बल तैनात, कल करौली में हिंसा के बाद कर्फयू
पाकिस्तान के PM ने कहा कि “मेरी कार्रवाई ने आज विपक्ष को चौंका दिया। अगर मैंने इस आश्चर्य के बारे में खुलासा किया होता, तो वे आज इतने परेशान नहीं होते।”
उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली को भंग करने के बाद अपने संबोधन में विदेशी साजिश के दावे को दोहराया। (सोर्स: जियो न्यूज) pic.twitter.com/nUtGXhK8ig
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022
विदेशी साजिश से प्रेरित बताया अविश्वास प्रस्ताव
पाकिस्तानी नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने इमरान सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को विदेशी साजिश से प्रेरित और संविधान के अनुसार असंवैधानिक बताकर खारिज कर दिया।
ये भी पढ़ें:- मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा- पीएम मोदी किसी जाति विशेष के नहीं बल्कि जन नेता हैं…
क्या बोले पाकिस्तान के वजीर-ए-आला
Pakistan Political Crisis: नेशनल असेंबली में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, मुल्क के खिलाफ इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी, आज वह साजिश फेल हो गई है। अब पाकिस्तान की अवाम चुनाव की तैयारी कर लें। इमरान ने कहा कि, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नेशनल असेंबली समेत सभी विधानसभाओं को भंग करने का प्रस्ताव भेजा है, जिसे मंजूर कर लिया गया।
मैं अपनी कौम को आज कहता हूं कि आप चुनाव की तैयारी करो। मुल्क से जो इतनी बड़ी साजिश की जा रही थी वो आज फेल हो गई: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 3, 2022
ये भी पढ़ें:- भारत और नेपाल के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर, पीएम मोदी ने नेपाल में RuPay लॉन्च किया
90 दिन के भतीर पाकिस्तान में होंगे आम चुनाव
अविश्वास प्रस्ताव खारिज होन के बाद पाकिस्तानी सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, पाकिस्तान में अगले आम चुनाव 90 दिन के भीतर कराएंगे जाएंगे। इमरान खान की सिफारिश के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने ससंद को भंग कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- इमरान खान का दावा, कहा- मेरी और पत्नी की जान को खतरा, विपक्ष रच रहा बदनाम करने का षड़यंत्र