कीव। यूक्रेन पर हमले के 42वें दिन रूस ने कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया की रूसी सेना अब बेलारूस से मिसाइल दाग रही है। वायु सेना ने कहा- रूसी सेना ने अब बेलारूस को अपना लांच पैड बनाया है। वहीं से यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया जा रहा है। यूक्रेन ने इसके साथ ही यह दावा किया कि उसने आठ रूसी क्रूज मिसाइलों को मार गिराया है। रूसी हमले के बीच नागरिकों को बचाने का अभियान भी चल रहा है। यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री ने कहा है कि तुर्की की मदद से मारियुपोल खाली कराया जा सकता है। Russia is attacking Belarus
इस बीच बुचा शहर में हुए कथित नरसंहार को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर निकालने की मांग की। उधर दुनिया के देशों ने रूस पर पाबंदी बढ़ा कर शिकंजा कसना तेज कर दिया है। न्यूजीलैंड सरकार ने रूस से होने वाले सभी आयातों पर 35 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया है। साथ ही टेलीकॉम उपकरण और इंजन जैसे औद्योगिक उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दी है।
Read also सार्वजनिक शिक्षा स्वास्थ्य का लौटेगा दौर!
रूस पर और शिकंजा कसे जाने की जानकारी देते हुए ‘ब्लूमबर्ग’ ने बताया है कि अमेरिका, यूरोपीय संघ और जी-7 के देश मिल कर रूस में होने वाले सभी नए निवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उधर ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने रूस पर पाबंदियों को लेकर कहा है कि ब्रिटेन तब तक नहीं रुकेगा, जब पुतिन नाकाम नहीं हो जाते। डेनमार्क ने 15 रूसी खुफिया अधिकारियों को अपने यहां से निकाल दिया है।
बेलारूस से हमला कर रहा है रूस
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...