विदेश

अब परमाणु हथियारों से हमला करने वाला है रूस, जेलेंस्की ने दुनिया को चेताया

ByNI Desk,
Share
अब परमाणु हथियारों से हमला करने वाला है रूस, जेलेंस्की ने दुनिया को चेताया
नई दिल्ली | Russia Ukraine Battle: रूस-यूक्रेन के बीच जारी खूनी जंग का मंगलवार को 55वां दिन है और ये जंग लगातार बिने रूके जारी है। जहां इस युद्ध में यूक्रेन के निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं वहीं, रूस को भी भारी सैन्य सामान का नुकसान हो रहा है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि, रूसी राष्ट्रपति पुतिन अब यूक्रेन पर परमाणु हमला करने वाले हैं। इसी के साथ अब रूसी सेना ने यूक्रेन के लविव शहर पर हवाई हमला किया है। इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है और 11 लोग घायल हो गए हैं। ये भी पढ़ें:- दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो के बेटे का निधन, कहा- माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख russia ukraine war economy जेलेंस्की ने कहा- अब परमाणु हथियारों से हमला करने वाला है रूस Russia Ukraine Battle:  यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर परमाणु हथियारों से हमला करने वाला है। उन्होंने दुनिया को चेताते हुए कहा कि, दुनिया को अब रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना के लिए तैयार रहना चाहिए। ये भी पढ़ें:- देश में आज सामने आए कोरोना के 1247 नए मामले, दिल्ली में दूसरे दिन 500 पार नए संक्रमित, मास्क फिर से अनिवार्य मारियूपोल शहर पूरी तरह तबाह ये भी खबर है कि, रूसी हमले में अब मारियूपोल शहर पूरी तरह से तबाह हो गया है। हालांकि, यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा है कि मारियूपोल में हालात जरूर कठिन हैं लेकिन अभी यहां हम रूसी सेना को जवाब दे रहे हैं। गौरतलब है कि, रूस की कुछ ही दिनों में यूक्रेन पर कब्जा करने की सोच को गहरा झटका लगा है। यूक्रेन लगातार रूसी सेना का मुकाबला कर रहा है। रूसी सेना आए दिन जहां और भी अधिक हमलावर होती जा रही है वहीं यूक्रेनी सेना भी डटकर सामना कर रही है। ऐसे में रूस के पास अब परमाणु हथियार ही एक मात्र हथियार बचा है। ये भी पढ़ें:- जहांगीरपुरी हिंसा में फायरिंग करने वाला सोनू चिकना गिरफ्तार, अंसार की कुंडली खंगाल रही पुलिस
Published

और पढ़ें