श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर नगर पंचायत के कार्यपालन अधिकारी का शव आज पुलिस ने उनके घर से बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विजयपुर नगर पंचायत के कार्यपालन अधिकारी संतोष शर्मा (51) सुबह अपने किराए के मकान में मृत हालत में मिले।
पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। हालाकि अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि श्री शर्मा की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इस मामले की जांच में पुलिस जुटी हुयी है। गुना के चाचौड़ा निवासी श्री शर्मा विजयपुर नगर पंचायत में कार्यपालन अधिकारी के रुप में पदस्थ थे। वे यहां किराए के मकान में रहते थे। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों की दे दी है।
Tags :Madhya Pradesh मध्यप्रदेश