लखनऊ। ऐसे समय में विवादित फिल्म 'छपाक' की रिलीज के बाद एसिड अटैक हिंसा चर्चा का विषय बना हुआ है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके में शनिवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी एसिड अटैक का शिकार बन गई। लड़की का चेहरा और हाथ बुरी तरह से जल गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी आशा सोनकर और उसके पति मुकेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैसरबाग के सर्कल ऑफिसर संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हमला वास्तव में एक दुर्घटना का परिणाम था। सर्कल ऑफिसर ने कहा, "पीड़ित, गुनगुन सोनकर घसियारी मंडी में एक आभूषण की दुकान के पास खड़ी थी, जहां आशा सोनकर चांदी का पायल पॉलिश करवा रही थी।
आशा सोनकर और ज्वैलर के बीच एक बहस हुई, जिसने गुस्से में एक थैला फेंक दिया, जिसमें एसिड रखा हुआ था। एसिड गुनगुन और दो अन्य महिलाओं पर गिर गया। गुनगुन गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि अन्य दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं।"उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
लखनऊ में 14 वर्षीय किशोरी एसिड अटैक की हुई शिकार
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...