6 नंबर बैरक की ढही दीवार देश के कई राज्यों में कोहराम मचा रही बारिश एमपी में भी कई इलाकों में जमकर बरस रही है। भिंड में भी कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण ये हादसा हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार तड़के जेल के 6 नंबर बैरक की दीवार ढह (Jail Wall Collapsed) गई। जिससे में 22 कैदी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। इनमें से गंभीर रुप से घायल कैदियों में से एक को ईलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। अन्य कैदियों का जिला अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है। ये भी पढ़़ें:- सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, Pulwama में 2 आतंकी मार गिराए, आतंकी हमलों की आशंका, सर्च अभियान तेज जेल भवन काफी पुराना, बारिश नहीं झेल पाई दीवार जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जेल भवन की इमारत काफी पुरानी है और कई दिनों से बारिश दौर भी लगातार जारी है। जिसके चलते दीवार गिरने की घटना हो सकती है।Madhya Pradesh | Barrack wall of Bhind jail collapsed; 22 inmates injured This jail is around 150 years old. Barrack 6 was completely destroyed after its wall collapsed. 22 critically injured inmates rescued & sent to hospital. No casualty reported: Manoj Kumar Singh, SP Bhind pic.twitter.com/B6lHSR7taE
— ANI (@ANI) July 31, 2021
MP के भिंड जेल में हादसा, बारिश से दीवार ढही, 22 कैदी घायल
भिंड | मध्य प्रदेश में हो रही लगातार बारिश एक जेल के कैदियों पर भारी पड़ गई। बारिश के कारण जेल की दीवार ढहने (Jail Wall Collapsed) से कई कैदी जख्मी हो गए। एमपी के भिंड जिला जेल में आज शनिवार तड़के एक बैरक की दीवार गिरने से 22 कैदियों के घायल होने की खबर है। जिसमें एक कैदी की हालत गंभीर होने के बाद उसे ईलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के समय जेल में 255 कैदी बंद थे। जैसे ही जेल में हादसा हुआ तो अन्य पुलिसकर्मियों को भी बचाव अभियान के लिए जेल में भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:- Punjab: फिरोजपुर बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठियों की कोशिश नाकाम, BSF ने मार गिराए 2 घुसपैठिए
Tags :Jail
और पढ़ें
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...
-
भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। जेएमएम...