nayaindia 246 Indians Evacuated From Sudan Reach Mumbai Safely सूडान से निकाले गए 246 भारतीय सकुशल मुंबई पहुंचे
ताजा पोस्ट

सूडान से निकाले गए 246 भारतीय सकुशल मुंबई पहुंचे

ByNI Desk,
Share

मुंबई। भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) का एक विमान ‘ऑपरेशन कावेरी (Operation Cauvery)’ के तहत संघर्षग्रस्त सूडान (Sudan) से 246 भारतीयों को जेद्दा के रास्ते मुंबई (Mumbai) लेकर आया। एक अधिकारी ने यहां गुरुवार को यह जानकारी दी। भारतीय वायु सेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान (C-17 Globemaster Aircraft) ने आज सुबह जेद्दाह से उड़ान भरी और अपराह्न् 3 बजे मुंबई पहुंचा। सूडान से भारत पहुंचे यात्रियों में दो लोग व्हीलचेयर पर थे। इसके साथ ही सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना बड़े पैमाने पर हरकत में आ गई है।

ये भी पढ़ें- http://हरियाणा सरकार ने ग्रुप सी पदों के लिए खिलाड़ियों को आरक्षण देने की घोषणा की

समुद्री डकैती रोधी गश्ती पोत आईएनएस तेग (INS Teg) को पोर्ट सूडान की ओर मोड़ दिया गया और 297 भारतीयों को पुन रिसीव करके उन्हें जेद्दा में छोड़ दिया। इससे पहले पहला जहाज (पोत) आईएनएस सुमेधा (INS Sumedha) बुधवार (26 अप्रैल) को 278 भारतीयों को जेद्दा लेकर आया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने ट्वीट (Tweet) करते हुए लिखा, एक और हैशटैग ऑपरेशन कावेरी विमान मुंबई आया। 246 और भारतीय मातृभूमि वापस आए। जेद्दा में उन्हें विदा करने वाले विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V. Muraleedharan) ने कहा कि जेद्दा से भारतीयों को तेजी से घर वापस भेजने का हमारा प्रयास रंग ला रहा है। (आईएएनएस)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें