मुंबई। प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा घटा दी गयी है जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र एवं शिव सेना के विधायक आदित्य ठाकरे की सुरक्षा बढ़ा कर जेड श्रेणी की कर दी गयी है।
सूत्रों के अनुसार हाल ही में एक बैठक में सचिन और आदित्य ठाकरे के अलावा 90 से अधिक प्रमुख नागरिकों के सुरक्षा की समीक्षा की गई। इस बैठक में समीक्षा के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया। सचिन को पहले एक्स दर्जा की सुरक्षा मिली हुयी थी जिसके कारण एक सिपाही हमेशा उनके साथ रहता था।
अब उन्हें एस्कार्ट सुरक्षा दी गयी है। सचिन हालांकि अब जब भी अपने घर से बाहर जायेंगे, उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट से सुरक्षा दी जायेगी। सरकारी वकील उज्जवल निकम की जेड प्लस सुरक्षा घटा दी गयी है अब उन्हें वाय दर्जा की सुरक्षा दी गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सुरक्षा वाई प्लस से बढ़ा कर जेड दर्जा की सुरक्षा कर दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व मंत्रियों एकनाथ खडसे और राम शिंदे के सुरक्षा भी कम कर दी गयी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार को जेड + सुरक्षा जारी रहेगी, जबकि उनके भतीजे और पार्टी के नेता अजीत पवार को जेड श्रेणी सुरक्षा कवर बरकरार रखी गयी है।
सचिन की सुरक्षा घटायी गयी, उद्धव की बढ़ाई
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...