
नई दिल्ली | 2nd Omicron Case Delhi : दुनिया में लगातार फैलते कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्राॅन ने अब भारत में भी दहशत फैला दी है। कल महाराष्ट्र में मिले 7 नए मामलों के बाद अब आज शनिवार को दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का दूसरा मामला सामने आया है। दिल्ली सरकार ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि, ओमिक्रॉन से संक्रमित व्यक्ति वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुका था और वह जिम्बाब्वे से आया था। उससे पहले उसने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। यहीं नहीं, दिल्ली में कोरोना संक्रमण भी लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन दिल्ली में कोरोना के 41 नए मामले आए हैं। जिसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14 लाख 41हजार 610 हो गई है जिनमें से 25,100 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
दिल्ली में पहले भी मिल चुका ओमिक्राॅन केस
2nd Omicron Case Delhi : राजधानी दिल्ली में ओमिक्राॅन को लेकर संकट बढ़ता दिख रहा है। दिल्ली में ओमिक्राॅन का ये दूसरा मामला है। इससे पहले दिल्ली में ओमिक्राॅन का केस तब सामने आया था जब तंजानिया की यात्रा से एक संक्रमित लौटा था। ऐसे में ओमिक्रॉन के दोनों संक्रमित दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रहे है। देश में बढ़ते ओमिक्राॅन संक्रमितों के चलते अब कुल मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें:- Bipin Rawat Death: आज हरिद्वार में गंगा विसर्जन के लिए माता-पिता की अस्थियां लेकर जाएंगी बेटियां
महाराष्ट्र में कल सामने आए थे 7 संक्रमित
आपकों बता दें कि, महाराष्ट्र में कल शुक्रवार को एक बार फिर से 7 नए ओमिक्राॅन संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें से तीन मुंबई में मिले हैं। ऐसे में मुंबई में बढ़ते ओमिक्राॅन मामले के मद्देनजर दो दिन का प्रतिबंध लगा दिया है जिसके अनुसार, मुंबई में रैलियो, मोर्चें, धरना प्रदर्शन आदि पूरी तरह से बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- देश में 24 घंटे में कोरोना के 8 हजार के करीब नए मामले, सबसे ज्यादा केरल में मिले 3 हजार 972