चंडीगढ़ | 3 Congress Leaders Joins AAP: देश विधानसभा चुनाव 2022 के घमासान के बीच कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लगना जारी है। पार्टी के कई बड़े दिग्गज और पुराने नेता पार्टी का हाथ छोड़ चके हैं और ये सिलसिला अभी भी जारी है। अब पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य में 3 कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर आम आदमी पार्टी की ‘झाडू’ थाम ली हैं।
ये भी पढ़ें:- देश में कोरोना से फिर बढ़ी मौतों की संख्या, 24 घंटे में 541 की गई जान, 30 हजार पार मिले नए मरीज
कांग्रेस के इन नेताओं ने थामी ‘आप’ की ‘झाडू’
3 Congress Leaders Joins AAP: पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है, लेकिन उससे पहले ही पार्टी के तीन नेता कांग्रेस का साथ छोड़कर ‘आप’ में शामिल हो गए हैं। इन तीन नेताओं प्रियंका शर्मा, मनदीप आहुजा और गुरजीत कौर ने ‘आप’ नेता मनीष सिसादिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यहीं नहीं, इससे पहले बुधवार को अमृतसर के मेयर भी ‘आप’ में शामिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- Jammu Kashmir में आज तड़के कांपी धरती, आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, फरवरी में लग चुके चार बार झटकें
Punjab | Amritsar Congress counsellors Priyanka Sharma, Mandeep Ahuja, Gurjeet Kaur join Aam Aadmi Party (AAP) in the presence of party leader Manish Sisodia.
Yesterday Amritsar Mayor Karamjit Singh Rintu had joined AAP. pic.twitter.com/WLf9wzFwIU
— ANI (@ANI) February 17, 2022
पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी कांग्रेस को कहा ‘अलविदा’
आपको बता दें कि, इससे पहले मंगलवार को पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अश्विनी कुमार कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार में कानून मंत्री थे। उन्होंने सोनिया गांधी को इस्तीफा देते हुए कहा था कि, 46 साल के साथ के बाद पार्टी छोड़ रहा हूं। चुनावों के बीच में पार्टी के इतने बड़े नेता का पार्टी को छोड़ना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- मौत का कुआं लील गया 13 जंदगियां, कुशीनगर में 22 महिलाएं-बच्चियां कुएं में गिरीं, शादी की खुशियों में छाया मातम