Naya India

दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों की बस हादसे का शिकार, 3 की मौत, 50 घायल

सिंगरौली | Bus Accident: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में गुरूवार को बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bus Accident: जानकारी के अनुसार, आज शादी से वापस लौट रही बारातियों से भरी बस माड़ा इलाके में बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुल्हन को लेकर लौट रही थी बस
Bus Accident: बताया जा रहा है कि, नवजीवन विहार से बारात को लेकर बस बुधवार रात को लंघाडोल गांव में कन्हैया बियार के यहां पहुंची थी। शादी संपन्न होने के बाद गुरुवार सुबह दुल्हन को लेकर वापस लौटने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 50 लोग घायल भी हो गए है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
माड़ा थाना पुलिस ने बताया कि, बाइक को बचाने के चलते बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई, हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर धारी गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भाई लाल बयार 50 साल, माणिक केस बयार 45 साल और उमर केस बिंद 35 साल के रूप में हुई है।

Exit mobile version