रायबरेली | Liquor Party in Raebareli: उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये घटना यूपी के रायबरेली महराजगंज थाना इलाके के पहाड़पुर की है। इस घटना के बाद जहां मतृकों के घरों में मातम छा गया है वहीं, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की पड़ताल की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- सुर कोकिला लता मंगेशकर के लिए महामृत्युंजय का जाप, साधू-संतों ने किया अयोध्या में राजसूय महायज्ञ
बच्चे के जन्मदिन पर हुई थी शराब पार्टी
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई घटना के पीछे शराब पार्टी को जिम्मेदार माना गया है। दरअसल, पहाड़पुर के रहने वाले रामधनी के घर बच्चे का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था। जहां शराब पार्टी भी की गई। ऐसे में शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गई। अन्य कई लोगों का भी सीएचसी महराजगंज में इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- देश में फिर बढ़े संक्रमण के मामले, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 86 हजार पाॅजिटिव दर्ज, 665 लोगों की मौत
कई लोगों ने बाहर से खरीद कर भी पी थी शराब
Liquor Party in Raebareli: इस संबंध में जिलाधिकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान शराब पीने से कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिनमें से चार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने बाहर से भी शराब खरीद कर पी थी। ऐसे में शराब के जहरीली होने की आशंका है जिसकी जांच कराई जायेगी।
ये भी पढ़ें:- देश मना रहा 73वां गणतंत्र दिवस, ‘हिमवीरों’ ने माइनस 40 डिग्री तापमान में मनाया राष्ट्रीय पर्व, जानें गणतंत्र दिवस समारोह का शेड्यूल
यूपी में शराब पार्टी पड़ी महंगी! रायबरेली में शराब ने छीनी 4 लोगों की जिंदगी, कई अस्पताल में गंभीर
और पढ़ें
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...
-
भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल
भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
-
अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट की शिव सेना में शामिल
मुंबई। हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता और कांग्रेस के सांसद रहे गोविंदा एक बार फिर राजनीति में उतर गए...