अहमदाबाद | Jai Narayan Vyas joins Congress: गुजरात चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरम पर आ गया हैं। इस वक्त सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने गुजरात को अपना डेरा बना रखा है और ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे है। इसी बीच नेताओं का दल बदल खेल भी जारी है। गुजरात में बड़ी जीत का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी को उन्हीं के बड़े दिग्गज नेता ने झटका देते हुए पहले नाता तोड़ा था और अब भाजपा की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी से संबंध भी जोड़ लिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता
गुजरात में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता माने जाने वाले और 4 बार के विधायक जय नारायण व्यास सोमवार को अपने बेटे समीर व्यास के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत और केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई।
ये भी पढ़ें:- इंदौर की सड़क पर राहुल गांधी ने चलाई साइकिल
भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव में काट दिया था टिकट
बता दें कि, भाजपा के दिग्गज नेता जय नारायण व्यास इस महीने की शुरुआत में भाजपा से अलग हो गए थे। तब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए उनके विकल्प खुले हैं। बता दें कि, भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में उनका टिकट काट दिया था। तब से वे बीजेपी से नाराज चल रहे थे।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या, Suryakumar Yadav और संजू सैमसन में कौन सिक्सर किंग
मोदी के सीएम शासन में संभाला मंत्री पद
Jai Narayan Vyas joins Congress: जय नारायण व्यास लंबे समय से भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई उतार-चढ़ाव भी देखे। व्यास केशुभाई पटेल और नरेन्द्र मोदी के सीएम शासन में सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, संविदा शिक्षकों को नियमित करेंगे