ताजा पोस्ट

Navjot Singh Sidhu की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे 5 कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल

Share
Navjot Singh Sidhu की ताजपोशी में शामिल होने जा रहे 5 कार्यकर्ताओं की मौत, कई घायल
मोगा | Congress Supporters Accident: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के मोगा में आज एक भीषण बस हादसा हो गया जिसमें 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस हादसे में कई लोग घायल बताए गए हैं। मारे गए लोग आज नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) की ताजपोशी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। ये भी पढ़ें:- Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी साजिश, उड़ते ड्रोन को मार गिराया, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हादसे का शिकार लोग थे कांग्रेस के कार्यकर्ता मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी मिनी बस में सवार लोग नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के कांग्रेस पार्टी के समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी बस राज्य परिवहन विभाग की दूसरी बस से टकरा गई और हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए है। ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, मुंबई में दो मंजिला भवन गिरा, 3 की मौत कई घायल मुख्यमंत्री ने जताया दुख Congress Supporters Accident: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि, मोगा बस दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। इस हादसे में कथित तौर पर 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। सीएम ने डीसी मोगा को सभी घायलों को तुरंत डाॅक्टरी मदद प्रदान करने और सरकार को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। पदभार संभालेंगे नवजोत सिंह सिद्धू आज शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभालेंगे। एक कार्यक्रम के दौरान सिद्धू पंजाब की राजनीति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का एक अहम पद ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार के अनुसार, सिद्धू से सियासी लड़ाई के बीच इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे।
Published

और पढ़ें