करौली | Karauli Incident: राजस्थान में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के करौली जिले के सपोटरा कस्बे सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कस्बे के मेदपुरा गांव में मिट्टी की ढाय ढहने से 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में अन्य चार और घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
बारिश के चलते हुए दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि, सपोटरा कस्बे के मेदपुरा गांव निवासी कुछ महिला और लड़कियां रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान पिछले तीन दिनों से हुई जोरदार बारिश के चलते कमजोर पड़ी मिट्टी की बड़ी ढाय अचानक से गिर गई। ढाय गिरने से महिलाएं और बच्चियां मलबे में दब गई। जानकारी के अनुसार, इस हादसे का शिकार महिलाएं और बच्चियां ही हुई हैं। मरने वालों में 3 महिलाएं और 3 बच्चियां हैं जबकि, घायलों में भी चार महिला और बच्चियां ही है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें:- अडानी बदल रहे हैं या समय बदल रहा है?
चीख-पुकार से गूंज उठा इलाका
बताया जा रहा है कि, जब महिलाएं और लड़कियां मिट्टी की ढाय गिरते ही उसमें समा गई। तभी शांत वातावरण चीख-पुकार से गूंज उठा। आवाजें सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े और बड़ी मशक्कत कर मिट्टी को हटाने का कार्य किया। लोगों ने मिट्टी हटाकर कई महिलाओं और बच्चियों को बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें:- गांगुली अध्यक्ष बनेंगे या नहीं! एजीएम से पहले कल होगी अहम बैठक
भरसक प्रयासों के बावजूद नहीं बचा पाए लोग
Karauli Incident: लोगों के मिट्टी हटाने के भरसक प्रयासों के बावजूद 5 लोगों की मौत हो चुकी थी। मिट्टी में दबने से उनका दम घुट गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन और जिला कलवक्टर भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच पड़ताल की।
ये भी पढ़ें:- आक्रामक हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन! यूक्रेन के कई रिहायशी इलाकों में दागीं 75 मिसाइलें