nayaindia Banda Road Accident: बांदा: शादी समारोह से लौट रही....
इंडिया ख़बर

बांदा: शादी समारोह से लौट रही बोलेरो के उड़े परखच्चे, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई गंभीर

ByNI Desk,
Share
Accident
Twitter - ANI

बांदा | Banda Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में किसी न किसी जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ ही जाती है। अब एक बार फिर से बांदा जनपद में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई घायल है।

Banda Road Accident: जानकारी के अनुसार, ये हादसा तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग पर शादी समारोह से लौट रही बोलेरो और स्कॉर्पियो में टक्कर के चलते हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

वाहन में फंसने से तड़पते रहे लोग
Banda Road Accident: इस भीषण सड़क हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। सुबह का समय होने से लोगों की आवाजाही भी कम थी। जिससे घायल गाड़ी में ही तड़पते रहे। एक्सीडेंट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी में सामने आया है कि, आज सुबह करीब 5 बजे के लगभग चित्रकूट जनपद के राजापुर से शादी समारोह में शामिल होकर बोलेरो सवार वापस पैलानी थाना अंतर्गत निवाइच लौट रहे थे। तभी बोलेरो की स्कॉर्पियो से जबरदस्त टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि, सुबह का समय होने से रोड़ एकदम खाली था जिसके चलते वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी।

सीएम योगी ने जताया गहरा दुख
Banda Road Accident:  बांदा में हुए इस सड़क हादसे में जनहानि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Naya India स्क्रॉल करें