ताजा पोस्ट

अमेरिका में फिर बंदुक का नंगा नाच, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत

ByNI Desk,
Share
अमेरिका में फिर बंदुक का नंगा नाच, ताबड़तोड़ गोलीबारी में पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत
नई दिल्ली | America Firing: लगता है अमेरिका में अब गन चलाना लोगों का शौक बन गया है। तभी तो आये दिन यहां सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबाली की घटनाएं सामने आती रहती हैं। जिसमें कई निर्दोष नागरिकों की मौत हो रही है। एक बार फिर से बंदुकधारियों का ऐसा ही कहर देखने को मिला है। यहां के नॉर्थ कैरोलिना में अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने फिर से अमेरिकीयों को हिला दिया है। इस घटना में अब तक 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिसकर्मी भी हुआ गोली का शिकार America Firing: अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियो के मुताबिक, नॉर्थ कैरोलिना में बंदुकधारी हमलावर भीडभाड़ वाले इलाके में घुसा और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हैवान को सामने जो भी दिखा उसे गोली मारता गया। इस फायरिंग में 5 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हैं। हमलावर की एक गोली का शिकार मौजूद पुलिसकर्मी भी हो गया। ये भी पढ़ें:- बम की सूचना से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर हड़कंप, मॉस्को से आई फ्लाइट की तलाशी लोगों को घरों में रहने की सलाह America Firing: इस खौफनाक घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया और हमलावर को भी दबोच लिया गया है। पुलिस इस खूनी हमलावर से पूछताछ में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। ये भी पढ़ें:- जगरनाथ महतो सहित कई आईएएस-आईपीएस ईडी जांच के रडार पर पिछलों कुछ सालों में बड़ी खूनी घटनाएं America Firing: आपको बता दें कि, अमेरिका (America Crime) में पिछले कुछ सालों में सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटना आम होने लगी है। जिसमें सैकड़ों लोगों की गोली लगने से मौत हुई है। इनमे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें:- दिवाली से पहले आतंकी उड़ाने वाले थे जम्मू को कश्मीर से जोड़ने वाले 3 बड़े पुल, बैग में मिले नक्शे
Published

और पढ़ें