नई दिल्ली | Bypolls 2022: भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को देश के कई राज्यों में खाली पड़ी विधानसभा और लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 1 और विधानसभा की 5 रिक्त सीटों पर उपचुनाव होंगे।
5 दिसंबर को वोटिंग और 8 दिसंबर को रिजल्ट
5 States ByElection 2022: निर्वाचन आयोग के अनुसार, देश के इन राज्यों में 5 दिसंबर को वोटिंग होंगी और 8 दिसंबर को परिणाम जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि, 8 दिसंबर को ही गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- गुजरात चुनावों से पहले BJP को झटका! दिग्गज नेता ने 32 साल का नाता तोड़ा, क्या अब कांगेस की राह…
ऐसा रहेगा चुनावी कार्यक्रम – Bypolls 2022:
– 10 नवंबर को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।
– 17 नवंबर तक नामांकन की आखिरी तारीख।
– 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच।
– 21 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
– 5 नवंबर को मतदान होगा।
– 8 नवंबर को परीणाम घोषित किये जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- Video: बेखौफ ड्राइवर! टक्कर के बाद कार में फंसी बाइक को ऐसे घसीटा, जैसे सड़क पर हो रही आतिशबाजी
भारत चुनाव आयोग ने ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उपचुनावों के तारीखों की घोषणा की। 5 दिसंबर को मतदान और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। pic.twitter.com/7DQ1C0gdTv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2022
इन राज्यों की इन सीटों पर होंगे उपचुनाव – Bypolls 2022:
– राजस्थान में सरदार शहर विधानसभा सीट पर।
– ओडिशा में पादमपुर विधानसभा सीट पर।
– बिहार में कुरहानी विधानसभा सीट पर।
– छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर।
– उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट पर और रामपुर विधानसभा सीट पर।
ये भी पढ़ें:- विदाई के बाद लौटते समय दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का यमुना एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट, 4 की मौत