सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के जिला प्रशासन ने आज क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद 54 विदेशी जमातियों को जेल भेज दिया है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने यहां बताया कि सहारनपुर में 57 विदेशी जमातियों में से 54 की क्वारंटाइन की अवधि पूरी होने पर उन्हें अस्थायी जेल में भेज दिया गया है जबकि तीन का अभी कोविड अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
इन पर टूरिस्ट वीजा उल्लंघन का आरोप है। ये विदेशी इण्डोनेशिया, सुडान , क्रिगीस्तान और अन्य देशो के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 86 कोराना संक्रमित मिले है जिनमें 35 तब्लीकी जमात से और 15 गुजरात के है। एक कैंसर पीड़ित महिला दिल्ली से इलाज कराने के बाद सहारनपुर आयी थी वह भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है।
सिंह ने बताया कि अभी 1200 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। कल 188 लोगों के सैम्पल भेजे गये है तथा 200 लोगों के सैम्पल आज भेजे गये है। जिले में 21 क्षेत्र हाॅटस्पाट घोषित किये गये है।
सहारनपुर में 54 विदेशी जमातियों को भेजा गया जेल
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...